Railway Group D Vacancy: रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 12वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी बिना परीक्षा भर्ती आवेदन 11 दिसंबर तक

रेलवे ग्रुप डी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है रेलवे रिक्रूटमेंट सेल उत्तर रेलवे द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती आयोजित की जाएगी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 11 नवंबर से शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर रखी गई है।

रेलवे के अंदर नौकरी का इंतजार करने वाले स्पोर्ट्स पर्सन के लिए बड़ी खुशखबरी है उत्तर रेलवे के द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत रेलवे ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है जिसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन भरना होगा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं।

उत्तर रेलवे द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत 21 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवार फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, खो-खो के लिए आवेदन भर सकते हैं जबकि महिला अभ्यर्थी हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, बास्केटबॉल के लिए आवेदन कर सकती हैं अभ्यर्थी इस भर्ती की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है यदि अभ्यर्थी ट्रायल परीक्षा में शामिल होता है तो उसे ₹400 का रिफंड वापस बैंक अकाउंट में कर दिया जाएगा इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है लेकिन यदि यह अभ्यर्थी ट्रायल एग्जाम में सम्मिलित होते हैं तो उन्हें पूरी फीस वापस रिफंड हो जाएगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती शैक्षणिक योग्यता

आपको बता दें कि इस भर्ती में लेवल 2 और लेवल 3 पद के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि लेवल 4 और लेवल 5 पद के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना चाहिए इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास स्पोर्ट्स क्वालिफिकेशन भी होनी चाहिए जिसकी विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन स्पोर्ट्स ट्रायल एग्जाम, स्पोर्ट्स योग्यता सर्टिफिकेट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

रेलवे के इस भर्ती के लिए सभी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपने पात्रता को सुनिश्चित करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर देना है।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में जो जानकारी मांगी गई है उसे सही-सही भरना है इसके पश्चात सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को भी अपलोड करना है इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

फिर आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी चेक करनी है और इसे फाइनल सबमिट कर देना है अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है ताकि भविष्य में इस काम में लिया जा सके ध्यान रखें कि यदि आवेदन फॉर्म में कोई कमी या गलती पाई जाती है तो इसे रिजेक्ट किया जा सकता है।

Railway Group D Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 11 नवंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2024

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए : Click Here

Join Our Telegram Channel:

Click Here 👈

Comments